{"_id":"21083a9814707c0d7fb935ee8f00c362","slug":"took-stock-of-the-quality-of-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण की गुणवत्ता का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण की गुणवत्ता का लिया जायजा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश शासन के निर्देश पर ठठिया के पास बनाई जा रही
विज्ञापन
आधुनिक मंडी के चल रहे निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को कार्रदायी संस्था
के अधिकारियों के साथ पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने निर्माण
कार्यों का निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
करीब 60 करोड़ की लागत से नई मंडी का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण में सबसे पहले बाउंड्रीवाल बनवाई जा रही है। बाउंड्रीवाल के निर्माण को शासन ने दो माह पहले करीब चार करोड़ की धनराशि रिलीज की थी। इसका निर्माण राज्य मंडी परिषद करा रही है।
गुरुवार की दोपहर मंडी परिषद के अधिकारी हाकिम सिंह के साथ कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख, नीरज द्विवेदी निर्माण स्थल पर पहुंचे। बाउंड्रीवाल के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटों व निर्माण सामग्री का निरीक्षण किया। इंजीनियर हाकिम सिंह ने पूर्व ब्लाक प्रमुख को बताया कि बाउंड्रीवाल का करीब 60 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।