{"_id":"660313964649a0b1e609560f","slug":"to-prevent-shortage-distribution-will-be-done-through-weighing-machine-kannauj-news-c-214-1-knj1003-111118-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घटतौली रोकने के लिए वेईंग मशीन से होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घटतौली रोकने के लिए वेईंग मशीन से होगा वितरण
विज्ञापन
कन्नौज। घटतौली को रोकने के लिए शासन ने ई-पाॅश और इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन से राशन वितरण कराने के निर्देश दिए थे।
फरवरी में जिले को ई-पॉश मशीन उपलब्ध हो गई थी और इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन का इंतजार था। अभी तक 662 इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन मिल गई, जिसके बाद मशीनों को स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। होली के बाद राशन दुकानों पर मशीनें भेज दी जाएंगी और अप्रैल में इन्हीं से राशन का वितरण होगा।
वर्तमान में जिले में 652 सरकारी राशन की दुकानें हैं। सभी दुकानों पर ई-पॉश मशीनों से राशन का वितरण किया जाता था, लेकिन इसके बाद भी कार्डधारकों की शिकायत रहती थी कि दुकानदार राशन कम देता है। वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-पॉश को इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन से लिंक कराने का निर्णय लिया। इसमें राशन की तौल के साथ ही अंगूठा लगेगा और पूरा राशन होने पर ही प्रोसेस पूरा होगा।
इससे कांटे से जितनी तौल होगी, उतने वजन की पर्ची कार्डधारक को मिल सकेगी। साथ ही वितरित हुए अनाज के तौल का मैसेज भी उपभोक्ता के लिंकअप मोबाइल नंबर पर पहुंचेगा। जिले को ई-पॉश के बाद इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन भी उपलब्ध हो गई हैं। तिर्वा तहसील में रखी मशीनों को लिंक करने के साथ ही मुद्रांकन कार्य शुरू कर दिया गया। इसके बाद सदर तहसील व छिबरामऊ तहसील में कराया जाएगा और राशन दुकानदारों को मशीनें वितरित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि जिले को ई-पॉश मशीन के बाद 662 इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन मिल गई हैं और मशीनों को लिंक कराने के साथ ही मुद्रांकन कराने का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद राशन दुकानदारों को मशीनें उपलब्ध करा दी जाएंगी, जिसके बाद अप्रैल में इन्हीं मशीनों से राशन वितरण किया जाएगा।