{"_id":"616db30d48796468ec2912e4","slug":"to-increase-the-income-of-street-vendors-there-will-be-fairs-competitions-entertainment-stalls-will-also-be-there-kannauj-news-knp658955565","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट वेंडरों की आय बढ़ाने के लिए लगेगा मेला, प्रतियोगिताएं होंगी, मनोरंजन के स्टाल भी रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट वेंडरों की आय बढ़ाने के लिए लगेगा मेला, प्रतियोगिताएं होंगी, मनोरंजन के स्टाल भी रहेंगे
विज्ञापन
कन्नौज। दीपावली पर स्ट्रीट वेंडरों को आय बढ़ाने का मौका दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए कन्नौज, छिबरामऊ और गुरसहायगंज में दीपावली मेला लगाने का निर्णय लिया है। यहां स्ट्रीट वेंडर अपने उत्पाद स्टाल पर बेच सकेंगे।
अपर जिलाधिकारी वित्त गजेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में दीपावली मेले के आयोजन से संबंधित बैठक की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप दीपावली पर स्ट्रीट वेंडर्स एवं पथ विक्रेताओं को सामग्री विक्रय कर अपनी आय बढ़ाने के लिए मंच दिया जाना है। इसी वजह से मेले का आयोजन होगा। इसे नगर पालिका कन्नौज, गुरसहायगंज एवं छिबरामऊ में चिह्नित स्थल पर आयोजित किया जाना है। निकाय क्षेत्र में उपयुक्त खेल मैदान अथवा स्थल का चयन कर फूड स्टॉल, मनोरंजन के लिए झूले आदि सांस्कृतिक गतिविधियों के मंच और दर्शकों के लिए पर्याप्त स्थान की सुविधा, पार्किंग आदि का ध्यान रखा जाएगा। अधिशासी अधिकारियों को चयन के लिए 20 अक्तूबर तक का समय दिया गया। 28 अक्तूबर को जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर मेले का शुभारंभ कराया जाएगा। 28 से 30 अक्तूबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
मेले में मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, स्थानीय लोक गायन, स्थानीय कौशल एवं कला प्रदर्शन आदि के कार्यक्रम होंगे। एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। स्वच्छता सेल्फी और सेल्फी विद ग्रेट लीडर्स, विभिन्न प्रकार के पोस्टर, स्लोगन आदि की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए एक डेडीकेटेड पंजीकरण डेस्क लगाने और बैंकों की सहायता से डिजिटल लेनदेन की जानकारी का स्टाल लगाने के लिए कहा गया। एडीएम ने कहा कि मेले में एक जिला एक उत्पाद एवं एमएसएमई के स्टाल को भी अनिवार्य रूप से लगाया जाना है। बैठक में प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर विकल्प श्री सहित सभी अधिशासी अधिकारी रहे।