फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   To get higher yield, sow early varieties of wheat.

Kannauj News: अधिक पैदावार पाने के लिए गेहूं की अगेती प्रजातियों की करें बोआई

Sat, 25 Oct 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
To get higher yield, sow early varieties of wheat.
तालग्राम। गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए किसान अगेती प्रजातियों की बोआई करें। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बीते पांच वर्षों में बोआई पर किए गए अनुसंधान में पाया गया कि, अगर किसान नवंबर के प्रथम पखवाड़े में यानी एक से 15 नवंबर के बीच करते हैं तो पैदावार में चार से पांच क्विंटल प्रति हेक्टेयर की गेहूं की बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन



अगेती गेहूं बोआई का यह उचित समय है, जिन किसानों के खेत तैयार हैं वह तुरंत करें। खेत जो धान के बाद खाली हैं, उसी नमी पर जीरो टिलेज, सुपर सीडर या हैप्पी सीडर मशीन का प्रयोग कर बिना खेत को तैयार किए गेहूं की बोबाई कर सकते हैं। इसमें कोई अतिरिक्त लागत भी नहीं लगती है। इससे खेत की तैयारी में लगने वाले समय की बचत होती है। वहीं वे किसान जिनके खेत में पुआल के ढेर हैं तो वह पहले मल्चर मशीन का प्रयोग करें, फिर सुपर सीडर, हैप्पी सीडर या जीरो टिलेज मशीन से बोआई करें।
विज्ञापन

पराली खाद बनकर खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाएगी। कृषि तकनीकी सहायक प्रबंधक शिवपाल ने बताया कि अच्छी पैदावार के लिए गेहूं की उन्नत प्रजातियाें का चयन करें। एचडी 3226, डीबीडब्ल्यू 187, डीबीडब्ल्यू 252, डीबीडब्ल्यू 222 और एचडी 2967 आदि प्रजातियों का उत्पादन अच्छा माना जाता है। राजकीय बीज भंडारों पर यह प्रजातियां उपलब्ध हैं। इन प्रजातियों की अच्छी पैदावार के लिए किसान सुपर सीडर से बोआई करें। पहले खेत में 45 किलोग्राम यूरिया प्रति एकड़ के हिसाब से डाल दें और फिर सुपर सीडर में 50 किलोग्राम डीएपी व 40 किलोग्राम पोटाश डालकर बोआई करने से अच्छी पैदावार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed