फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tiranga Yatra taken out in honor of the army

Kannauj News: सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Fri, 16 May 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in honor of the army
तिरंगा यात्रा में शामिल मंत्री, भाजपा नेता। - फोटो : तिरंगा यात्रा में शामिल मंत्री, भाजपा नेता।
कन्नौज। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद नागरिकों में उत्साह है। इसे लेकर मां फूलमती देवी मंदिर से शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों व महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वीर सैनिकों के सम्मान में शहर की सड़कें व गलियां भारत माता व भारतीय सेना के जयकारों से गूंज उठी।
विज्ञापन


शौर्य तिरंगा यात्रा शाम पांच बजे से शहर के सिद्धपीठ मां फूलमती देवी मंदिर से शुरू हुई। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते ह़ुए काजीटोला स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में मंत्री असीम अरुण, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने हाथों में तिरंगा थामकर यात्रा का नेतृत्व किया। तिरंगा यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा कर सेना के पराक्रम की सराहना की। पूरा शहर राष्ट्रवाद के नारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को सलाम करते हुए बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए उतावला दिखाई दे रहा है। आज भारत आतंक व आतंक के आकाओं को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। हमारी सेना ने आपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों को कमर तोड़ने का काम किया है। जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने कहा हम सेना के शौर्य को नमन करते हैं। हमारी सेना विश्व की सबसे ताकतवर सेनाओं में है। हमारी सेना ने आतंक के आकाओं का फन कुचलने का काम किया है। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, प्राची गुप्ता ,योगेंद्र भदौरिया, अशोक सिंह, शरद मिश्रा, श्यामजी मिश्रा, शिवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed