फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Time passed, perfume park was not launched

समय बीता, इत्र पार्क का नहीं हुआ शुभारंभ

Thu, 29 Sep 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Time passed, perfume park was not launched
कन्नौज। इत्र पार्क के निर्माण पर लापरवाही का ग्रहण है। शासन ने शारदीय नवरात्र में पार्क शुरू करने की समय सीमा जारी किया था पर लापरवाही के चलते अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है। इससे इत्र कारोबारियों में आक्रोश है। किसानों के बैनामा न करने के कारण अभी तक 30 एकड़ भूमि भी अधिग्रहित नहीं हो सकी है। ऐसे में यूपीसीडा के अधिकारियों ने अधिग्रहित जमीन पर पार्क शुरू करने की बात, लेकिन कारोबारी इस पर तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) स्टेट सलाहकार हिमांशु कौशल यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) सहायक अभियंता डीबी सिंह ने जिले का दौरा किया। उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह, इत्र एवं अतर एसोसिएशन अध्यक्ष पवन त्रिवेदी समेत कई कारोबारियों के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया में निर्माणाधीन इत्र पार्क का निरीक्षण किया। प्रस्तावित करीब 60 एकड़ में अभी तक 31 एकड़ ही भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि अधिग्रहित जमीन का निर्माण कार्य पूर्ण कर फेज-01 पर इत्र पार्क का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। इस पर कारोबारी सहमत नहीं हुए है। अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने कहा कि शासन ने शारदीय नवरात्र में पार्क शुरू करने की बात कही थी पर अभी तक पूरी जमीन भी अधिग्रहित नहीं की गई है। निर्माण के नाम पर सिर्फ बाउंड्री और सड़कें बनी हैं। निर्माण कार्य में लापरवाही और जल्द पार्क शुरू न होने से कारोबारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह ने बताया कि जल्द निर्माण कार्य पूण कराया जाएगा।
विज्ञापन

----
एक्सप्रेसवे पर कट और होटल की मांग
निर्माणधीन इत्र पार्क के सामने एक्सप्रेस-वे पर कारोबारियों ने कट और होटल की मांग की है। कारोबारी प्रखर कपूर ने कहा कि होटल पर गुजरने वाले यात्रियों का ठहराव होगा। इसके बाद इत्र पार्क में भ्रमण कर खरीदारी कर सकें। इसके लिए कट और होटल निर्माण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed