{"_id":"69e276d41abc552946038e7c","slug":"thyroid-testing-will-start-soon-in-the-district-hospital-kannauj-news-c-214-1-knj1005-147753-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होंगी थायराइड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होंगी थायराइड जांच
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी के मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब उन्हें थायराइड की जांच के लिए निजी पैथोलॉजी में नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में शुक्रवार को थायराइड जांच मशीन आ गई है और जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। निजी पैथोलॉजी में थायराइड जांच का खर्च अधिक होता है। जिला अस्पताल में यह जांच कम या मुफ्त में उपलब्ध होगी।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी अब हाईटेक हो गई है। यहां पहले से सीबीसी, केएफटी, एलएफटी, डेंगू, मलेरिया और अन्य खून की जांचें होती थीं। थायराइड जांच के लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी जाना पड़ता था। वहां उन्हें जेब भी ढीली करनी पड़ती थी। नई थायराइड जांच मशीन अस्पताल में स्थापित कर दी गई है। अभी इस मशीन की टेस्टिंग होनी बाकी है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद मशीन का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को थायराइड जांच की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। सीएमएस शक्ति बसु ने बताया कि हार्मोन एनालाइजर मशीन जल्द ही काम करना शुरू कर देगी।
उन्होंने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ गर्भवतियों की थायराइड जांच अनिवार्य रूप से कराती हैं। रोजाना 50 से अधिक गर्भवतियों की थायराइड जांच की जाती है। इन गर्भवतियों को भी पहले निजी पैथोलॉजी में जाना पड़ता था। अब उन्हें निजी पैथोलॉजी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा उनके लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी। निजी पैथोलॉजी में थायराइड जांच का खर्च अधिक होता है। जिला अस्पताल में यह जांच कम या मुफ्त में उपलब्ध होगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।