फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thyroid test facility will be available 24 hours at CHC

Kannauj News: सीएचसी पर 24 घंटे मिलेगी थायराइड जांच की सुविधा

Tue, 23 Jan 2024 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 23 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Thyroid test facility will be available 24 hours at CHC
तालग्राम। सब कुछ ठीक-ठाक रहा और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) की समय से स्थापना हो गई तो क्षेत्र के करीब सौ गांवों के बाशिंदों को सीएचसी पर स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा मिलने लगेंगी। यूनिट की स्थापना के बाद यहां पर जरूरतमंदों को थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए 47 लाख रुपये की लागत से सीएचसी तालग्राम पर बीपीएचयू की स्थापना के लिए निर्माण कार्य शुरु हो गया है।
विज्ञापन


15वें वित्त आयोग व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जांच और उपचार की सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सीएचसी पर बीपीएचयू भवन निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ को सौंपी गई है। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट प्रयोगशाला में स्टाफ रूम, डॉक्टर रूम, टेस्टिंग लैब, क्लिनिक पैथ लैब, स्टोर रूम व बोर्ड रूम बनेगा। इस यूनिट में जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम होंगे। कंप्यूटर कक्ष, दो हाल बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन



बीपीएचयू से यह मिलेगा फायदा

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) में जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी होगी। यहां पर विभिन्न संचारी व गैर संचारी रोगों की जांच की सुविधा होगी। जिन जांचों की यहां पर सुविधा नहीं होगी, उनके सैंपल यहां लिए जाएंगे और जांच के लिए जिला स्तरीय लैब में भेजे जाएंगे। लोगों को ऑनलाइन जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने की सुविधा रहेगी। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रिपोर्ट आएगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इनमें नए स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। इनमें मुख्य रूप से फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन
मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण की शुरुआत हो गई है। करीब 47 लाख रुपये की लागत से हेल्थ यूनिट का निर्माण होना है। परिसर के अंदर सीएचसी मुख्य गेट के उत्तर में बीपीएचयू की बिल्डिंग बनाई जा रही है। -डॉ. कुमारिल मैत्रेय, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed