{"_id":"6a1b25bb730db0f90a0c5827","slug":"three-youths-riding-bike-injured-in-collision-with-loader-kannauj-news-c-214-1-knj1005-149928-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ से छिबरामऊ आ रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को शनिवार को पीछे से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों दोस्त घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया।
विशुनगढ़ मोहल्ला सराफा निवासी अक्षय वर्मा (20) दोस्त ग्राम मोहकमपुर निवासी हरिओम चौहान (20) तथा छिबरामऊ के मोहल्ला भैनपुरा निवासी शिवम के साथ बाइक से छिबरामऊ की ओर आ रहे थे। रास्ते में ग्राम बहादुरपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी का इलाज शुरू कर दिया। (संवाद)