फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three-time MLA Anil Dohra passes away

Kannauj News: तीन बार विधायक रहे अनिल दोहरे का निधन

Fri, 06 Oct 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 06 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three-time MLA Anil Dohra passes away
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के टिकट पर कन्नौज सदर सीट से तीन बार विधायक रहे अनिल दोहरे का गुरुवार को निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमारी की चपेट में थे और लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। उधर, उनके निधन की जानकारी आते ही जिले में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन

जिले की सियासत में कद्दावर नेताओं में शुमार और सपा की ओर से मुख्य दलित चेहरा रहे अनिल दोहरे मूलरूप से जलालाबाद ब्लॉक के टिकइयापुरवा के निवासी थे। उन्होंने लगातार तीन बार कन्नौज सदर विधानसभा सीट से कामयाबी हासिल की थी। वह वर्ष 2007, 2012 और 2017 में लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। सपा शासन के दौरान उन्हें प्रदेश एसएसी-एसटी आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया था। साफ-सुथरी छवि के रूप में पहचान रखने वाले अनिल दोहरे पार्टी के बड़े नेताओं के चहेते भी थे।
विज्ञापन

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव से लेकर पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में शुमार थे। निर्विवाद छवि के कारण ही सपा ने उन्हें जिले में सदर विधानसभा सीट का सबसे अहम चेहरा बना रखा था। लगातार तीन बार जीत कर उन्होंने अहमियत भी साबित की थी। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के असीम अरुण के मुकाबले कड़े मुकाबले में जीत का चौका लगाने से चूक गए थे। अब उनके निधन की खबर से सियासी जगत में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
हालत गंभीर होने पर लखनऊ में डटे थे समर्थक
पूर्व विधायक अनिल दोहरे की हालत गंभीर होने की जानकारी पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा उनके करीबी व समर्थकों का हुजूम लखनऊ में डटा हुआ था। लखनऊ से लेकर गुरुग्राम में इलाज के दौरान भी कई लोग उनके साथ रहे। पिछले दिनों दोबारा पीजीआई में भर्ती होने पर पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना था।

-----------------
पिता मंत्री, पत्नी रह चुकी हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
पूर्व विधायक अनिल दोहरे का छोटा सा परिवार है। उनके पिता बिहारी लाल दोहरे भी विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस की सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री रहे थे। अनिल की पत्नी सुनीता दोहरे जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। दोनों के एक बेटा यश दोहरे और बेटी यश्नवी दोहरे है। दोनों उच्छ शिक्षा हासिल कर रहे हैं।

-------------------
आज मेहंदीघाट पर होगा अंतिम संस्कार
लखनऊ में निधन के बाद पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर देर रात तक कन्नौज लाया जाएगा। पारिवारिक लोगों के मुताबिक शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह गंगा स्थित मेहंदीघाट पर किया जाएगा।


---------------------
अखिलेश, शिवपाल, असीम अरुण ने जताया दुख
पूर्व विधायक अनिल दोहरे के निधन की जानकारी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव, शिवपाल यादव ने दुख जताया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनके मुकाबले लड़े असीम अरुण ने भी सोशल मीडिया पर दुख का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed