फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three policemen injured in accident

हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल

Sun, 07 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 07 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three policemen injured in accident

गुरसहायगंज से टेंपो से पुलिस लाइन जा रहे तीन सिपाही

विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो की हालत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।

लकड़ी भरे ट्रैक्टर से पैसे की वसूली कर लेने के मामले में एसपी दिनेश कुमार पी ने शनिवार को गुरसहायगंज कोतवाली के एस्ट्रा मोबाइल पर चलने वाले एचसीपी संतोष कुमार, आरक्षी रामऔतार व चालक सुरेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया। वह एक टेंपो पर सवार होकर सामान समेत पुलिस लाइन आ रहे थे।

जैसे ही मकरंदनगर धर्मकाटा के कुछ आगे पहुंचे तभी कार ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया और तीनों पुलिस जवान घायल हो गए। किसी तरह टेंपो को सीधा कर तीनों पुलिस जवानों को बाहर निकाला गया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से संतोष कुमार व सुरेंद्र की हालत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed