{"_id":"67e839966cf70686c50f6bd4","slug":"three-people-including-two-brothers-were-injured-with-an-iron-rod-while-tying-an-animal-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-127714-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जानवर बांधने पर लोहे की रॉड से दो भाइयों सहित तीन को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जानवर बांधने पर लोहे की रॉड से दो भाइयों सहित तीन को किया घायल
विज्ञापन
ठठिया। दरवाजे के सामने जानवर बांधने का विरोध कर चार लोगों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से दो भाइयों समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुरानी ठठिया निवासी स्नेहलता ने गुड्डूू सिंह ठाकुर, अमन सिंह, रमन सिंह, उज्जवल सिंह ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसमें आरोप लगाया कि 10 मार्च को पति प्रदीप कुमार दरवाजे के बाहर जानवर बांध रहे थे। तभी यह लोग लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर आए। जानवर बांधने का विरोध कर गालीगलौज करने लगे। प्रदीप ने विरोध किया तो सभी लोगों ने उसको मारपीट कर बेहोश कर दिया।
शोर सुनकर देवर पवन कुमार व देवरानी बीना बचाने आई तो उनको भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंची।