फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three liquor smugglers including sacked constable arrested

Kannauj News: बर्खास्त सिपाही समेत तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

Tue, 10 Jan 2023 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three liquor smugglers including sacked constable arrested
फोटो 16-थाने में पकड़े गए शराब तस्कर और रखी शराब व तमंचे। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। घेराबंदी कर हरियाणा पुलिस के बर्खास्त सिपाही समेत तीन शराब तस्करों को मंगलवार को दबोच लिया। तस्करों के कब्जे से असलहे और दो कारें भी बरामद हुई है। घेराबंदी के दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर कार चढ़ाकर भागने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, एसआई राजेश प्रताप सिंह और वेदप्रकाश ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निकवा कट के पास घेराबंदी की। इस दौरान लखनऊ की ओर तेज गति में जा रही दो कारों को रोकने का प्रयास किया। तो एक कार के चालक ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया पर पुलिस ने दोनों कारों को घेराबंदी कर रोक लिया। कारों की तलाशी लेने पर हरियाणा ब्रांड की 24 पेटी अंग्रेजी शराब, दो तमंचों के साथ तीन तस्करों को दबोच लिया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए तस्कर हरियाणा के जिला जींद थाना सदर गांव जुलाना निवासी उमेश कुमार सिंह, जिला रोहतक थाना सदर गांव छोड़ निवासी अमित और जिला झज्जर थाना हुजाना गांव धानत्लान निवासी नवीनचंद्र हैं। गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार उमेश कुमार सिंह हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। दोनों कारों की नंबर प्लेट भी फर्जी है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बर्खास्त सिपाही के पिता हैं इंस्पेक्टर
बर्खास्त सिपाही उमेश कुमार सिंह के पिता सत्यवीर सिंह हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। आपराधिक वारदातों में लिप्त होने के कारण कुछ दिन पहले तस्कर उमेश कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद से वह गैंग बनाकर हरियाणा से बिहार में शराब की तस्करी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed