फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three inter-district thieves caught with pistol and cartridges

Kannauj News: तमंचा व कारतूस के साथ अंतरजनपदीय तीन चोर पकड़े

Fri, 22 Dec 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 22 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three inter-district thieves caught with pistol and cartridges
सौरिख। पुलिस ने गश्त के दौरान तीन बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में इनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। साथ ही चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी के बिजली उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सचिन सिंह उपनिरीक्षक आलोक कुमार, एसआई गौरव कुमार व पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी तीन बाइक सवारों ने पुलिस देख भागने का प्रयास किया। आईटीआई खड़िनी के पीछे घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में एक युवक के पास से 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम आरिफ निवासी कुदरैल थाना एरवाकटरा औरैया, मोहित शर्मा निवासी किशनी रोड तालाब के पास गली एरवाकटरा औरैया, अवनीश निवासी एरवाकटरा औरैया बताए। आरोपियों ने बताया कि वह सभी इलाके में लगी सबमर्सिबलों से कीमती उपकरण चोरी कर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने तीनों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, दस बंडल केबिल, 40 एलईडी बल्ब, पांच झालर, 12 लकड़ी बाॅक्स, आठ साकेट, चार एमसीवी बाॅक्स, एक पंखा व चार सबमर्सिबल स्टार्टर बरामद किए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धारों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया, यहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed