{"_id":"601ae68f8ebc3e4c6179ef02","slug":"three-injured-including-former-head-in-bike-collision-kannauj-news-knp609714793","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में पूर्व प्रधान समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में पूर्व प्रधान समेत तीन घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड पर बाइकों की भिड़ंत में पूर्व प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से एक को गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी पूर्व प्रधान संजय गुप्ता बुधवार को बाइक से अपने गांव रामपुर निगोह गए थे। देर शाम लौटते समय जीटी रोड पर एनडी कोल्ड स्टोरेज के सामने दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में पूर्व प्रधान समेत दूसरी बाइक पर सवार जगवीर निवासी अदमापुर व रजनीश निवासी मैनपुरी घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से रजनीश को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायल जगवीर व रजनीश रिश्ते में मामा-भांजे हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।