{"_id":"3eb49c85cf3fa72dbc23604242a40af3","slug":"three-development-section-531-enrollment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विकास खंड में 531 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विकास खंड में 531 नामांकन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विकास खंड में खाली पड़े वार्डो को लेकर नामांकन
विज्ञापन
पत्र दाखिल हुए। हालांकि, बड़ी संख्या में वार्डों के लिए दाखिल हुए
नामांकन में सदस्यों का निर्विरोध हो जान तय माना जा रहा है। उधर, तीन
विकास खंड कन्नौज, गुगरापुर और उमर्दा में 531 सदस्य पद के नामांकन हुए।
ग्राम सभा सदस्य पद के रिक्त वार्डों के उप चुनाव के लिए आरओ बनाए गए रामशंकर ने बताया कि कन्नौज विकास खंड में 350 वार्ड सदस्य के पद खाली हैं। इनके लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय पर शुरू की गई। तय समय अवधि तक 359 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
कुछ जगह मुकाबला होगा तो कुछ जगह निर्विरोध सदस्य चुने जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सदर कोतवाल श्यामवीर सिंह, दरोगा रामप्रकाश शर्मा आदि पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। तलाशी लेने के बाद ही उम्मीदवारों को अंदर जाने दिया गया। वहीं तमाम प्रधान अपने चहेतों का खर्च उठाकर सदस्य पद के लिए नामांकन कराने में जुटे रहे, ताकि ग्राम सभा का संचालन उनके मन मुताबिक चलता रहे।
उधर, गुगरापुर ब्लाक में उप चुनाव में ग्राम सभा चियासर, फराहरन व अलीपुर जलेसर के रिक्त पदों के लिए नामांकन हुए। कुल 36 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं उमर्दा विकास खंड में 53 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के रिक्त 133 पदों के सापेक्ष 136 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
शाहनगर में रिक्त तीन सदस्यों के पदों के सापेक्ष किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जबकि तालग्राम विकास खंड में रौरा तथा बमरौली ग्राम पंचायतों में दो सदस्य पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार होने से यदि पर्चा वापस न हुआ तो चुनाव कराना पड़ सकता है, जबकि अन्य स्थानों पर 73 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
उमर्दा ब्लाक सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। नामांकन करने को ग्रामीण क्षेत्रों से काफी तादात में लोग नामांकन के लिए पहुंचे। ब्लाक सभागार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। उमर्दा के बीडीओ रामउदरेज यादव ने बताया कि शाहनगर ग्राम पंचायत में किसी ने भी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है।
उधर, तालग्राम विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 75 पद रिक्त थे। इसमें रौरा तथा बमरौली ग्राम पंचायतों में दो सदस्य पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार होने के कारण यदि पर्चा वापस न हुआ तो चुनाव कराना पड़ सकता है, जबकि अन्य स्थानों पर 73 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
निर्वाचन अधिकारी रमाकांत अवस्थी ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। रौरा ग्राम सभा में राम किशोरी व कलावती ने पर्चा भरा, वहीं बमरौली के वार्ड छह में राजकुमार व इंद्रपाल ने पर्चा भरा। शेष अन्य ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए मात्र एक-एक उम्मीदवार ने ही पर्चा भरा।