फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three accused, 450 pages, 12 witnesses: charge sheet filed in four sets

तीन आरोपी, 450 पेज, 12 गवाह : चार सेट में दाखिल हुई चार्जशीट

Sat, 21 Sep 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three accused, 450 pages, 12 witnesses: charge sheet filed in four sets
कन्नौज। इत्रनगरी के बहुचर्चित किशोरी दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव सहित तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। 450 पेज की इस चार्जशीट में 12 गवाह और तीन इलेक्ट्रॉनिक तथा एक वैज्ञानिक साक्ष्य को शामिल किया गया है। पुलिस ने चार सेट में आरोप पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


चार्जशीट में तीन पेन ड्राइव भी शामिल
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि 450 पेज के आरोप पत्र में साक्ष्य के तौर पर तीन पेन ड्राइव भी शामिल हैं। इनमें एक पेनड्राइव में वीडियो क्लिप, दूसरी में डिग्री कॉलेज के डीवीआर के फुटेज तथा तीसरी में पुलिस कस्टडी रिमांड हुई पूछताछ की वीडियो क्लिप है। इसके अलावा नवाब सिंह, नीलू यादव और बुआ की 40-40 पन्नों की सीडीआर, तीन पन्नों की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट तथा दो पन्नों की पीआरवी 112 की रिपोर्ट शामिल है।
विज्ञापन


कलंक के तीन किरदार फाेटो :23: नवाब सिंह यादव। स्रोत : सोशल मीडिया
एक : मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव
आरोप - 11 अगस्त की रात चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज में बने रेस्ट रूम में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबूत-पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण तथा फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म पुष्टि। डिग्री कॉलेज के डीवीआर के फुटेज तथा तीसरी में पुलिस कस्टडी रिमांड हुई पूछताछ की वीडियो क्लिप। मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग, बुआ के साथ फोन कॉल की सीडीआर। फोरेंसिक और डीएनए रिपोर्ट।
नवाब सिंह को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, तब से वह जिला कारागार में बंद है।
वर्तमान ठिकाना- जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में।
...............
फाेटो :नीलू यादव। स्रोत : सोशल मीडिया
दो :24: नीलू यादव
मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव के छोटे भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव सहआरोपी है।
आरोप- साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़। भारतीय न्याय संहिता की धारा 238 बी के अंतर्गत उस पर आरोप तय किए गये हैं। उसने पीड़िता की बुआ को किशोरी का मेडिकल परीक्षण न होने देने तथा कोर्ट में बयान न कराने के एवज में चार लाख रुपये दिए थे। सिर्फ तीन साल की सजा का प्रावधान है।
सुबूत- चार लाख रुपये बुआ के खाते में भेजने का बैंक खाते का डिटेल। फोन की सीडीआर, एक दिन में बुआ से बार बातचीत की काॅल डिटेल।
वर्तमान ठिकाना- जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में।

तीन : पीड़िता की बुआ
किशोरी दुष्कर्म कांड में पीड़िता को भी सहआरोपी बनाया गया है।
आरोप- पूरे षडयंत्र में शामिल है। नवाब सिंह यादव से उसके पहले से शारीरिक संबंध थे। साजिश के तहत उसने नाबालिग भतीजी के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिलाई। विवेचना को प्रभावित करने की कोशिश की तथा साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की। गलत बयान देकर पुलिस जांच को प्रभावित करने की कोशिश की।

सुबूत-पुलिस कस्टडी रिमांड के दाैरान दिए गए बयान की वीडियो क्लिप। माैके पर क्राइम का सीन का वीडियो जिसमें बुआ नवाब सिंह के साथ माैजूद दिखी थी। फोन की सीडीआर, एक दिन में नवाब के भाई से 48 बार बातचीत की काॅल डिटेल। घटना वाले दिन नवाब सिंह से एक दिन में 57 बार बातचीत की सीडीआर। चार लाख रुपये खाते में आने का बैंक का डिटेल।
वर्तमान ठिकाना- जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed