{"_id":"59399a0d4f1c1b831c9ca7a7","slug":"thousands-of-vials-of-medicines-found-in-the-pits","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में मिलीं दवाओं की हजारों शीशियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड में मिलीं दवाओं की हजारों शीशियां
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
दवाएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के अमोलर-नेपालपुर के समीप सड़क किनारे बने खड्ड में सरकारी अस्पतालों की सिरप व दवाओं की हजारों शीशियां पड़ी मिली हैं। दो माह पूर्व तालग्राम सीएचसी में जली दवाओं के मामले में एमओआईसी को अपनी सीट गंवानी पड़ी थी। क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्र अपने यहां की दवाएं होने से इनकार कर रहे हैं।
क्षेत्र के ग्रामीण सुनील कुमार, देवेश, अजय, रामसिंह आदि ने कहा कि नेपालपुर के समीप तालग्राम तिर्वा रोड पर ऊंची पुलिया के खड्ड में कई गत्ते व खुली हुई शीशियां मिली हैं। यह शीशियां दवाओं से भरी हैं। शीशियों पर फेरिक सल्फेट एंड फोलिक एसिड सिरप, उत्तर प्रदेश सप्लाई 15-16 और बैच नंबर 270 ओबीएल लिखा है।
गुरुवार की सुबह एक लोडर ने आठ-दस पेटियां फेंकी हैं, जबतक लोग वहां पहुंचते लोडर चालक मौके से भाग निकला। कुछ दवाएं रोड पर गिरने के कारण वाहनों के नीचे दबकर नष्ट भी हो गई हैं। वहीं, अमोलर के समीप प्रदीप के खेत के पास दवाएं व सिरप मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह दवाएं किसी अस्पताल में बांटने के लिए आईं थीं, लेकिन कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही से दवाएं न बांटकर इसी माह एक्सपायर डेट होने के कारण फेंक दिया गया है। ग्रामीणों ने फोन से उच्चाधिकारियों से संपर्क किया लेकिन कोई अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
कोट
क्षेत्र की सीएचसी व पीएचसी की दवाएं नहीं हैं। किसी ने साजिश के तहत कहीं से लाकर उनके पास फेंका है। यह साजिश है। दवाओं में पड़े बैच नंबर को सीएमओ कार्यालय से जानकारी कर पता लगाया जा सकेगा। एक्स्पायर दवा होने पर मेडिकल रूल्स के अनुसार उनको परिसर में जमीन में दबाकर डिस्पोजल किया जाना चाहिए था। - डा. इरशाद (एमओआईसी तालग्राम)