{"_id":"6137aa128ebc3e0b132f3c3c","slug":"thousands-of-packets-of-potatoes-spoiled-due-to-non-operation-of-the-machine-kannauj-news-knp6507936122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन न चलने से हजारों पैकेट आलू खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन न चलने से हजारों पैकेट आलू खराब
विज्ञापन
कोल्ड परिसर में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। चैंबर में लगी मशीन न चलने से कोल्डस्टोरेज में रखा हजारों पैकेट आलू खराब हो गया। जानकारी पर किसानों ने कोल्ड स्टोरेज पहुंचकर हंगामा किया। कोल्ड स्वामी के खिलाफ नारेबाजी की। उधर हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोल्ड स्वामी ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। तब किसान शांत हुए।
कस्बे में सकरावा रोड स्थित सौरिख कोल्ड स्टोरेज में खानपुर, बेहटा रामपुर, नगला झावर, नगला डडुअन, हविलिया, परौर, कुल्लू खेड़ा, ईजलपुर, लुहन्ना, गुदानी, रसूलपुर, उडे़लापुर सहित कई गांवों के किसानों का हजारों पैकेट आलू रखा है। किसान जयचंद के 156, उदयवीर के 600, गगन कुमार के 70, अमर सिंह के 200, दलवीर सिंह के 35, सतीश कुमार के 100, उत्तम कुमार के 90, नरेंद्र सिंह के 85, अरविंद कुमार के 65, अजमेर सिंह के 175, अंकित कुमार के 66, भोजराज के 98, शेखर के 27 पैकेट आलू सहित लगभग 12 हजार पैकेट आलू कोल्ड के चैंबर तीन में भरा हुआ था। तीन दिन पहले किसान आलू निकालने पहुंचे, तब खराब होने की जानकारी हुई। यह जानकारी आसपास गांवों के किसानों तक पहुंच गई।
आलू खराब होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कोल्ड में चल रहे कार्य को बंद करा दिया। कार्यालय में ताला जड़ दिया। इस बीच हंगामे की सूचना पर पुलिस व कोल्ड स्वामी मनोज अग्रवाल पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों को नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में मनोज अग्रवाल ने बताया कि चैंबर में रखा पूरा आलू खराब नहीं हुआ है। लगभग पांच हजार पैकेट खराब होने का अनुमान है। खराब आलू के पैकेटों को छंटवाया जा रहा है।