फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   This time will be armed with sticks Flying Squad

इस बार लाठियों से लैस रहेंगे उड़नदस्ते

Tue, 17 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 17 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
This time will be armed with sticks Flying Squad

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार जिला विद्यालय निरीक्षक ने नकल रोकने का नया फार्मूला अपनाया है। इसके लिए उड़नदस्तों को लाठियों से लैस किया जा रहा है, ताकि गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से निपटा जा सके।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए प्रशासन बेहद संजीदा दिख रहा है। उधर नकल माफिया के भी सक्रिय होने की खबरें हैं। उड़नदस्तों को लाठियों से लैस किए जाने के संबंध में डीआईओएस ने कहा कि नकलचियों और नकल माफिया में भय पैदा करना जरूरी है।
विज्ञापन


इसीलिए एक गट्ठर लाठियां परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले ही मंगा ली गई हैं। इनको डीआईओएस कार्यालय में रखा गया है। यहीं से उड़नदस्तों के हर सदस्य को लाठी दी जाएगी। इसके अलावा कार्यालय के बाबू भी परीक्षा के दौरान कार्यालय में अनधिकृत रूप से घुस आने वाले लोगों से लाठी से निपटेंगे। वह भी अपनी सुरक्षा स्वयं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed