{"_id":"574dde644f1c1baa48108b02","slug":"thirsty-people-thousands-of-liters-of-water-wasted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता प्यासी, बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता प्यासी, बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मोड़ पर टूटी पड़ी पाइप लाइन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट मोड़ पर करीब 20 दिन से पानी की पाइप लाइन टूटी पड़ी है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी नाली में बहकर बर्बाद हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर पल्ला झाड़ रहे हैं। कलेक्ट्रेट रोड पर करीब 20 दिन पहले पानी की सप्लाई लाइन टूट गई थी। इससे हौदापुरवा, धीराताल, गोलकुआं समेत कई मोहल्लों में पीने का शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है।
नाली का पानी तालाब में जाने के कारण तालाब ओवर फ्लो होने लगा है। इससे लोगों के घरों में पानी भरने लगा है। नलकूप आपरेटर सूरज ने बताया कि कई बार जल निगम, नगर पालिका में शिकायत गई, लेकिन हर बार विभाग कार्य क्षेत्र में न होने की बात कहकर टाल देता है। प्रेशर से पानी निकलने के चलते पाइप लाइन के आसपास एक बड़ा खड्ड बन गया है। इसके चलते कभी भी हादसा हो सकता है।
उधर, नगर पालिका के जलकल अभियंता उमेश प्रसाद का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण नगर पालिका के कार्य क्षेत्र में नहीं आता है। जल निगम सहायक अभियंता अतीक हुसैन का कहना है कि जल निगम के कार्यक्षेत्र में न होने के कारण लीकेज ठीक नहीं कराया जा सकता है।
विज्ञापन
जल निगम निर्माण खंड इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर भीमसेन चाहर का कहना है कि 2013 में बनी पेयजल योजना के तहत निर्माण कराकर नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया जाता है। यदि ऐसी कोई समस्या होती है तो नगर पालिका ईओ से बात कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।