{"_id":"6acbd89696176c87a40a3094","slug":"secured-the-69th-position-on-the-chief-ministers-darpan-portal-kannauj-news-c-214-1-knj1006-157596-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल में 69वें स्थान मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल में 69वें स्थान मिला
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड दर्पण पोर्टल पर होने वाली शासकीय योजनाओं और विकास परियोजनाओं की मासिक समीक्षा में जिले का प्रदर्शन लगातार खराब हो रहा है। सितंबर की रैंकिंग जारी होते ही जिले की पोल खुल गई है। संयुक्त रैंकिंग में जिला फिसलकर 69वें स्थान पर पहुंच गया है। इस पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने नाराजगी जताई है।
शासन से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले की स्थिति लगातार गिरती जा रही है। जुलाई में जिला संयुक्त रूप से 65वें स्थान पर था। उस दौरान विकास कार्यों में 60वीं और राजस्व वसूली में 62वीं रैंक मिली थी। अगस्त में मामूली सुधार हुआ और संयुक्त रैंकिंग 60वें स्थान पर पहुंच गई। इसमें विकास कार्य 49वें और राजस्व 60वें स्थान पर रहे, लेकिन सितंबर की रैंकिंग ने प्रशासनिक दावों की हकीकत उजागर कर दी।
सितंबर में विकास कार्यों की रैंकिंग फिर गिरकर 65 पर पहुंच गई जबकि राजस्व वसूली में जिला 70वें स्थान पर चला गया। इसका सीधा असर संयुक्त रैंकिंग पर पड़ा और जिला 69वें स्थान पर लुढ़क गया।लगातार गिरती रैंकिंग से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित की योजनाओं और राजस्व संग्रह में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को अपने लक्ष्य समय पर पूरा करने और दर्पण पोर्टल पर डाटा समय से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।