{"_id":"6acbd877684d8ea1920eb554","slug":"30-women-received-certificates-after-the-training-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157608-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रशिक्षण के बाद 30 महिलाओं को मिले प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रशिक्षण के बाद 30 महिलाओं को मिले प्रमाण पत्र
विज्ञापन
तालग्राम। ब्लॉक के नरमऊ गांव में खाद्य प्रसंस्करण की ओर चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण का रविवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण के बाद 30 लाभार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके बाद उद्योग स्थापना के लिए आवेदन पत्र दिए जाएंगे। प्रमाण पत्र धारक लाभार्थी महिलाएं रुचि के अनुसार एक खाद्य प्रसंस्करण उद्यम का चयन कर उससे संबंधित मशीनरी उपकरण खरीद कर उद्योग स्थापित कर सकते हैं।
प्रभारी खाद्य प्रसंस्करण कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि बैंकिंग असुविधा से बचने के लिए डीआरपी शिवम त्रिपाठी ने इन सभी को संबंधित अभिलेख की तैयारी के लिए सपोर्ट करेंगे। इससे कि उद्यम खाद्य प्रसंस्करण स्थापना का काम सुविधाजनक तरीके से सफलतापूर्वक हो सके। विभाग की सब्सिडी का लाभ लाभार्थियों को उद्योग स्थापना के बाद ही मिलेगा।
डीआरपी ने सभी प्रशिक्षार्थियों को बैंक सिविल स्कोर का महत्व एवं उद्यम रजिस्ट्रेशन करने के लिए बताया। इससे कि बैंक को सुनिश्चित हो सके कि संबंधित व्यक्ति (आवेदक) का कोई भी पुराना खराब ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है एवं भविष्य में क्या काम करना है। उद्यम रजिस्ट्रेशन बैंक ऋण प्रार्थना पत्र के साथ अनिवार्य महत्वपूर्ण अभिलेख है। इस दौरान राजकमल दुबे, संदीप चतुर्वेदी और लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।