{"_id":"6685c2f791f7d977b10a76d5","slug":"thieves-steal-jewelery-worth-rs-3-lakh-from-locked-house-kannauj-news-c-214-1-knj1005-115328-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बंद मकान से चोरों ने तीन लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बंद मकान से चोरों ने तीन लाख के जेवर उड़ाए
विज्ञापन
तिर्वा। बंद मकान की छत के जीने के रास्ते उतर कर चोरों ने घर में रखे तीन लाख के जेवर और 25 हजार रुपये पार कर दिए। गृह स्वामी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
तिर्वा कस्बा के मंडी बाजार मोहल्ला निवासी रावेंद्र जैन ने बताया कि छह दिन पहले किसी जरूरी काम से पत्नी समेत घर में ताला लगाकर कानपुर गए थे। बुधवार सुबह घर वापस आए तो कमरे में सामान बिखरा देख होश उड़ गए। अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। छानबीन की तो अलमारी में रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवर और 25 हजार रुपये गायब थे। कहा कि छत के जीने का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने जीने के रास्ते घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।