फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thieves steal 10 brass bells from two temples

Kannauj News: चोरों ने दो मंदिरों से पीतल के 10 घंटे पार किए

Fri, 06 Oct 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 06 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Thieves steal 10 brass bells from two temples
जलालाबाद। चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं। बीती रात चोरों ने दो मंदिरों से 10 पीतल के घंटा चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। ग्रामीणों ने आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




जलालाबाद कस्बे में रेलवे लाइन पार कर भोलेनाथ का मंदिर बना हुआ है। बीते गुरुवार की रात चोरों ने मंदिर के मेनगेट का ताला तोड़कर पीतल के आठ घंटा चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने गुगरापुर रोड स्थित कछियाना मोहल्ला के सामने बने शिवजी मठिया से दो बड़े घंटों की जंजीर तोड़कर चोरी कर लिए। शुक्रवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे तब चोरी होने की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कस्बे की रहने वाली सोनम तिवारी, कल्लू कटियार, सचिन मिश्रा, राघव तिवारी ने बताया कि पुलिस गश्त के नाम पर खानापूरी कर वापस चली जाती है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त को बढ़ाए जाने की मांग की है। जसोदा चौकी में तैनात उपनिरीक्षक पंजाब सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंदिर की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


-----------------
कार से चोरी करने आए थे चोर

गुगरापुर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध कार दिखाई पड़ी है। कार ने दो बार मंदिर के पास चक्कर लगाया था। उसके बाद बाजार में आधे घंटे तक कार खड़ी रही। फिर कार जीटी रोड़ पर चली गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि चोर कार से मंदिर का घंटा चोरी करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed