फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There were disturbances in Rikaunting

रिकाउंटिंग में नहीं मिली गड़बड़ी

Tue, 03 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 03 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
There were disturbances in Rikaunting

डीएन इंटर कालेज में चल रही मतगणना के दौरान जिला

विज्ञापन
पंचायत की वार्ड 23 के खामा न्याय पंचायत की मतगणना प्रत्याशियों की शिकायत के बाद दोबारा कराई गई। रिकाउटिंग में धांधली के आरोप सही न पाने पर निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को मतगणना के दौरान हटाए गए सभी छह कर्मियों को निर्दोष घोषित कर दिया।

ज्ञात हो कि रविवार की दोपहर खामा न्याय पंचायत की मतगणना के दौरान प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, हुकुम सिंह यादव व सुधीर यादव ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर आरोप जड़ा था कि इस टेबल पर गणना करने वाले छह कर्मचारी धांधली कर रहे हैं। एक विशेष प्रत्याशी को लाभ पहुंचा रहे हैं।

इस शिकायत पर सभी छह कर्मचारियों को हटा दिया गया था। उम्मीदवारों ने इन कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी आरओ को दी थी। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर सोमवार की दोपहर दो बजे के करीब निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडेय ने खामा न्याय पंचायत की कक्ष संख्या दो के दो चक्र व कक्ष संख्या चार के चार चक्र की काउंटिंग फिर से कराने के निर्देश दिए।

रिकाउंटिंग के दौरान निर्वाचन अधिकारी, उमर्दा के बीडीओ रामउदरेज यादव, सेक्टर मजिस्ट्रेट बीआर सिंह के निर्देशन में वीडियोग्राफी के साथ काउंटिंग शुरू की गई। इसी दौरान डीएम अनुज कुमार झा, अपर जिलाधिकारी भी इस कक्ष में पहुंचे। काउंटिंग करा रहे अधिकारियों से वार्ता की।

बाद में निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रिकाउंटिंग के दौरान सभी प्रत्याशियों को एक-एक बैलेट पेपर चेक करा दिए गए। काउंटिंग में कोई गड़बड़ी न मिलने पर हटाए गए सभी छह कर्मचारियों को दोष मुक्त किया गया। उधर, वार्ड 58 बहसार की खत्म हुई मतगणना के बाद कर्मियों की लापरवाही के चलते हारे प्रत्याशी को जीता घोषित कर दिया गया।

इससे हड़कंप मच गया। शिकायत के बाद करीब एक घंटे के बाद गलती को सुधारकर पुन: अलाउंस कर वास्तविक जीते प्रत्याशी का नाम घोषित किया गया। इस वार्ड से चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इसमें महेंद्र को 530 व उनके प्रतिद्वंद्वी ईशाक को 410 मत मिले थे। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आरओ ने ईशाक को 120 मतों से जीता घोषित कर दिया। अलाउंस होते ही हड़कंप मच गया।

जीते प्रत्याशी ने आरओ के समक्ष पहुंचकर शिकायत की। इस पर आंकड़े चेक किए गए। गलती पाए जाने पर आरओ ने फिर से एलाउंस कर महेंद्र को जीता प्रत्याशी घोषित किया। वार्ड 24 से पहली बार जिला पंचायत सदस्य पद पर भाग्य अजमा रहे बाल संरक्षण आयोग सदस्य ज्योति सिंह के पति कृष्ण पाल सिंह जीत नहीं हासिल कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed