{"_id":"65d10203b66b33d45b05a824","slug":"there-was-traffic-jam-at-many-places-after-the-exam-kannauj-news-c-214-1-knj1003-109545-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: परीक्षा के बाद जगह-जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: परीक्षा के बाद जगह-जगह लगा जाम
विज्ञापन
तिर्वा। सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कस्बे में आठ केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण पूरी हुई।
परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों के निकलते ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस कारण जगह-जगह लोगों को जाम से जूझना पड़ा। उधर, केंद्रों पर दोनों पालियों में 15,456 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिसमें दोनों पालियों में 210 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 15,246 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
तिर्वा के जवाहर नगर स्थित दीनानाथ इंटर कॉलेज में प्रथम पाली और दूसरी पाली में 464-464 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 32 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। किसान इंटर कॉलेज में दोनों पालियों में 374-374 अभ्यर्थी शामिल रहे और 20 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। गांधी नगर स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में पहली पाली में 473 और दूसरी पाली में 468 ने परीक्षा दी और 19 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। एसएसपी इंटर कॉलेज में पहली पारी में 472 और दूसरी पाली में 468 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दोनों पालियों में 20 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
मोहल्ला आंबेडकर नगर स्थित एसपी महिला महाविद्यालय में पाली पारी 375 और दूसरी पाली में 368 ने परीक्षा दी और 25 अनुपस्थित रहे। श्रीमती सोनेश्री स्मारक बालिका महाविद्यालय में पहली पारी में 471 और दूसरी पाली में 466 ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में 23 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। ग्राम किनौरा के एके रहमानिया इंटर कॉलेज में पहली पाली में 582 और दूसरी पाली में भी 582 ने परीक्षा दी।
दोनों पालियों में 36 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इसके अलावा महेंद्र नीलम जनता इंटर कॉलेज में पहली पारी में 465 और दूसरी पाली में 466 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दोनों पालियों में 29 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आठों परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 201 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यार्थियों ने निजी वाहन समेत डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अभ्यार्थियों ने ई-रिक्शा का सहारा लिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रशासन ने केंद्र के आसपास दुकानों को बंद करा दिया। जिससे परीक्षा केंद्रों के आसपास बंदी सा माहौल नजर आया।
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थी आसपास मौजूद दुकानदार या राहगीरों से जानकारी करते नजर आए। अंजान शहर में परीक्षा देने आए अभ्यार्थियों के लिए राहगीर मार्गदर्शक बने रहे।