{"_id":"6394d1e47bbd8b1bae13d492","slug":"there-was-a-stir-on-seeing-the-sgst-team-kannauj-news-knp7328127160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एसजीएसटी टीम को देखते ही मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एसजीएसटी टीम को देखते ही मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। कस्बे में एसजीएसटी अधिकारियों की चेकिंग से नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर बंद कर दुकानदार मौके से गायब हो गए। टीम ने पूर्व चेयरमैन के मार्केट में कई घंटों तक जांच पड़ताल की।
असिस्टेंट कमिश्नर राजेश कुमार ने विभागीय कर्मचारियों के साथ मेडिकल स्टोर समेत कई दुकानों पर चेकिंग की। अचानक हुई कार्रवाई की जानकारी होते ही दुकानदारों ने दुकानें बंद करना शुरू कर दिया। पूर्व चेयरमैन शाकिर अली के मार्केट में कई घंटों तक जांच पड़ताल की।
असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि टैक्स चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जो दुकानदार या व्यापारी टैक्स नहीं दे रहे हैं या दुकानों के एसजीएसटी विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया हैं। बंद दुकानों की वीडियोग्राफी करा ली गई है। जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-------------
बंद रही दुकानें
तालग्राम। जिले में एसजीएसटी टीम की चेकिंग से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अफवाह फैलते ही छोटे- बड़े दुकानदारों ने दुकानों के धड़ाधड़ शटर बंद कर दिए। लेकिन शाम तक कस्बे में टीम नहीं पहुंची, तब कहीं व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
-----------
तिर्वा बाजार में छाया सन्नाटा
तिर्वा। एसजीएसटी उपायुक्त रामनारायन के नेतृत्व में चल रही छापेमारी से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। शनिवार को भी नगर की अधिकांश दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। दुकानें बंद होने से लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के इस कदम से व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही हैं।
----------------
एसजीएसटी टीम को देख दुकानें बंद कर भागे व्यापारी
छिबरामऊ। एसजीएसटी की टीम शनिवार को नगर में चेकिंग करने पहुंची। सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदार दुकानों को बंद कर खिसक लिए। एसजीएसटी के छापे के चलते नगर में मेडिकल, मोबाइल, इलेक्ट्रिक गुड्स, कपड़े, लोहे आदि की दुकानें बंद हो गईं। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर में अधिकांश दुकानें बंद होने से उपभोक्ता भटकते हुए नजर आए।