{"_id":"699c9cf0178de386fa01c539","slug":"there-was-a-cry-as-soon-as-the-dead-body-of-the-married-woman-arrived-kannauj-news-c-214-1-knj1006-145159-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विवाहिता का शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विवाहिता का शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार
विज्ञापन
प्रेमपुर। ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव मायके पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। बता दें कि भाई ने मैनपुरी कोतवाली में पति, देवर व सास के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के नंदलालपुर (लोधपुर) गांव निवासी आदेश ने बताया कि बहन सपना की शादी मैनपुरी जिले के ग्राम बैजनाथपुर निवासी शिवकुमार उर्फ बीटू के साथ जुलाई 2024 में की थी। 22 फरवरी की शाम को मोबाइल पर एक युवक ने बहन की मौत होने की सूचना दी। परिवार के साथ बहन की ससुराल पहुंचा तो सपना मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। उसके गले व शरीर पर चोटें के निशान थे।
आरोप है कि पति समेत सास गुड्डी देवी व देवर विकास मौके से फरार हो गए। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद विवाहिता का शव मायके पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। भाई का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट के बाद हत्या कर दी। मायके वालों ने ही विवाहिता का अंतिम संस्कार किया।