{"_id":"686c158bc32f347e08070f74","slug":"there-should-be-good-arrangements-for-lighting-drinking-water-and-toilets-at-mehndighat-kannauj-news-c-214-1-knj1007-133641-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मेहंदीघाट पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय की हो अच्छी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मेहंदीघाट पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय की हो अच्छी व्यवस्था
Tue, 08 Jul 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। मेहंदीघाट मार्ग पर लगे हैंडपंप का पानी रोड पर फैलता है। जल निकासी की व्यवस्था को नगर पालिका एवं जिला पंचायत राज अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर दूर कराएं। यह बात डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही।
डीएम ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दृष्टिगत मेहंदीघाट पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय आदि की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। शौचालय पर स्त्री व पुरुष का संकेतक स्टीकर लगा होना चाहिए। वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम की अच्छी व्यवस्था की जाए। कहा कि बैरिकेडिंग एवं पार्किंग स्थल का कार्य यथाशीघ्र करा लिया जाए। घाटों की साफ-सफाई व्यवस्था अनिवार्य रूप से कर ली जाए। पार्किंग स्थल पर लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। मेडिकल टीम व खोया-पाया केंद्र एवं कंट्रोल रूम की स्क्टिव मोड में हो। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए एनडीआरएफ एवं गोताखोरों की टीम सतर्क मोड में रहनी चाहिए।
मेहंदीघाट पुल पर लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। जनपद में बड़ी मात्रा में कांवड़ आती हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर सभी मंदिर एवं सांस्कृतिक स्थलों की साफ-सफाई व्यवस्था अच्छे से करा दी जाए। उन्होंने खाद्य विभाग को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में सभी दुकानों पर रेट लिस्ट, एवं लाइसेंस की प्रतिलिपि लगी होनी चाहिए। मिलावटी खाद्य पदार्थों को अभियान चलाकर जांच की जाए। मेले में भारतीय सांस्कृतिक सभ्यता का प्रचार होना चाहिए। इस दौरान एसपी विनोद कुमार, एडीएम आशीष सिंह, एएसपी अजय कुमार आदि संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।