फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There is no control on the Duggar buses for Delhi-Jaipur.

Kannauj News: दिल्ली-जयपुर के लिए डग्गामार बसों पर नहीं लग रही लगाम

Fri, 19 Jan 2024 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 19 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
There is no control on the Duggar buses for Delhi-Jaipur.
सौरिख। सरकार की सख्ती के बाद भी इलाके में डग्गामार बसों और ओवरलोड डंपरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। डग्गामार डबल डेकर बसें दिल्ली जयपुर के लिए सवारियां ढो रही हैं। इस अवैध कारोबार की तरफ से परिवहन और पुलिस से अनजान हैं।
विज्ञापन


सरकार की सख्ती के बाबजूद परिवहन विभाग के राजस्व पर खुलेआम डाका पड़ रहा है। तिर्वा, इंदरगढ़, सौरिख से दिल्ली जयपुर के लिए धड़ल्ले से कई ट्रैवल्स एजेंसियों की बसों की डग्गामारी जारी है। तिर्वा से इंदरगढ़-सौरिख रोड पर शाम होते ही दिल्ली जयपुर के लिए डग्गामारी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

डबल डेकर बस मालिक बेखौफ सवारियां ढो रहे हैं, इससे हर माह सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। इसके बाद भी परिवहन विभाग के अधिकारियों की जांच स्कूली बसों और मैजिकों के अलावा आटो तक ही सीमित है। जबकि ओवरलोड डंपर और दिल्ली जयपुर के लिए बसें धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं। इस बारे में एआरटीओ इज्या तिवारी का कहना है कि अभियान चलाकर डग्गामारी बसों पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed