{"_id":"60de123f8ebc3e9ec74706af","slug":"there-are-no-eye-drops-in-the-hospital-for-three-months-kannauj-news-knp6377089188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में तीन माह से नहीं हैं आई ड्राप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में तीन माह से नहीं हैं आई ड्राप
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में तीन माह से आई ड्राप नहीं हैं। कई बार मांगपत्र भेजने के बाद भी यह नहीं मिले। इससे यहां आने वाले नेत्र रोगी परेशान हैं।
इस दिनों नेत्र रोगी बढ़ रहे हैं। सीएचसी में इन्हें एंटीबायोटिक आई ड्राप दिए जाते थे। कोविड की दूसरी लहर की शुरुआत से अब तक ड्राप नहीं आए। करीब तीन माह से यह दिक्कत है। ऐसे में डॉक्टर को बाहर की दवाइयां लिखनी पड़ती हैं। सीएचसी के मुख्य नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. अनिल पाठक ने बताया कि तीन माह से सीएचसी में आई ड्राप नहीं हैं। इन दिनों हर रोज 30 के करीब नेत्र रोगी उपचार के लिए आ रहे हैं। इनका दवाइयों के भरोसे इलाज किया जा रहा है। आई ड्राप लेकर कई बार मांग पत्र भेजा जा चुका है। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अवधेश कुमार ने बताया कि आई ड्राप की कई बार मांग भेजने के बाद भी यह उपलब्ध नहीं हुए हैं।
नेत्र रोगों से रहें सावधान, करें बचाव
मुख्य नेत्र परीक्षण अधिकारी ने डॉ. अनिल पाठक ने बताया कि आंखों में दिक्कत लगने पर सबसे पहले फ्रिज के ठंडे पानी से दिन में तीन-चार बार धोएं। इन्हें साफ कपड़े से पोछें। सीएचसी या पीएचसी पर डॉक्टर को दिखा कर सलाह लेकर उपचार कराएं।