फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Then came the procession of thieves

फिर निकली चोरों की बारात

Fri, 18 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 18 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Then came the procession of thieves

सरायमीरा के डाक बंगला रोड स्थित फौजी के बंद मकान

विज्ञापन
में चोरों ने धावा बोलकर एक बंदूक समेत लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पार कर दी, वहीं इंदरगढ़ कस्बे में थाने से आधा किमी के दायरे में स्थित दो सर्राफा समेत चार दुकानों में चोरों ने धावा सोने, चांदी के जेवरात व नगदी पार कर दी।

डाक बंगला रोड निवासी अरविंद मिश्रा बीएसएफ में तैनात हैं। उनका परिवार यहीं रहता है। बुधवार को उनकी पत्नी अपने छोटे बच्चों को छोड़कर ग्वालियर दवा लेने गई थीं। शाम के समय बच्चे अपने फूफा श्रीकांत शुक्ला के यहां सोने चले गए। मकान में ताले लगे हुए थे। रात के समय चोरों ने पहले मेन गेट का ताला तोड़ा।

इसके बाद सभी कमरों व बक्सों में लगे ताले तोड़कर एक बंदूक 12 बोर के अलावा लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। सुबह होने पर जब बच्चे अपने घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। उन्होंने तत्काल अपने फूफा को जानकारी दी। सभी परिजनों ने घर के अंदर चोरी की घटना देखी।

इसके बाद श्रीकांत ने अपने साले अरविंद को घटना से अवगत कराया। उन्होंने जानकारी एसपी कलानिधि नैथानी को दी। सूचना मिलते ही एएसपी, कोतवाल भुल्लन यादव, चौकी प्रभारी वीके गौतम मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक विभाग की टीम बुलाकर तालों व बक्से के ऊपर बने निशानों के फिंगर प्रिंट्स लिए।

श्रीकांत शुक्ला की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, इंदरगढ़ कस्बे में राम विलास की पटेल नगर तिराहे पर ज्वैलर्स की दुकान है। बीती रात वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात में चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे और तिजोरी चोर उठा ले गए।

तिजोरी में दो चांदी के सिक्के, चांदी का तार व 300 रुपये की रेजगारी चोर चुरा ले गए। उधर,नहर विभाग कोठी के पास निश्चिंत अग्निहोत्री के मकान में हार्डवेयर व पेंट की दुकान है। इस दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया और गुल्लक लेकर भाग गए।

दुकान मालिक के अनुसार करीब 12 हजार रुपये गोलक में रखे थे। वहीं जगतापुर में विजय प्रकाश कनौजिया की कपड़े की दुकान का शटर चोरों ने तोड़, पर अंदर नहीं घुस सके। उधर, विजय शर्मा की ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे। साढ़े तीन किलो चांदी, सौ ग्राम सोने के आभूषण व 10 हजार रुपये नगदी व गैस सिलेंडर उठा ले गए।

सुबह जब आसपास के लोग निकले तो शटर टूटे देखकर चोरियों का पता चला। एक ही रात में चार दुकानों के शटर टूटने व तीन में चोरी की घटनाओं से पूरी मार्केट में हड़कंप मच गया। खास बात यह रही कि थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोर चोरियां करते रहे पर पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

घटना की जानकारी पर राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अनिल पाल घटनास्थल पर पहुंचे और वार्ता कर जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने एसओ से मुलाकात की। सपा के जिला पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह यादव व राहुल यादव भी पीड़ितों व एसओ से मिलकर कार्रवाई को कहा।

जानकारी पर सीओ सुरेंद्र पाल सिंह मौके मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से जानकारी हासिल की। एसओ ने बताया कि दुकानदार विजय शर्मा की तहरीर पर तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, व्यापारी नेता उमाशंकर बेरिया, रजनीश दुबे, डब्बू तोमर, अरविंद दुबे आदि थाने पहुंचे और कस्बे में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed