फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Theft of five lakhs in the house of a cloth merchant

Kannauj News: नगर निकायों में 137 करोड़ के बजट से बिछेंगी सीवर लाइनें

Sun, 22 Jan 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Theft of five lakhs in the house of a cloth merchant
कन्नौज। महानगरों की तरह अब जनपद के नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में भी सुविधाएं मिलेंगी। छह नगर निकायों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर लाइन के लिए 137.15 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर कर लिए गए हैं। खास बात यह है कि कन्नौज को छोड़कर अन्य नगर निकायों में यह सुविधा पहली बार ही शुरू होगी।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की अध्यक्षता में दिसंबर 2022 में स्वच्छ भारत नगरीय राज्य मिशन निदेशक नेहा शर्मा समेत कई अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें कई प्रस्तावों को स्वीकार किया गया। जनपद के नगर निकायों को भी सौगात मिली है। कन्नौज नगर पालिका परिषद क्षेत्र में दूसरा प्लांट 3.50 मिलियन लीटर प्रतिदिन के हिसाब से बनेगा। गुरसहायगंज में 5.70 मिलियन लीटर प्रतिदिन, तिर्वागंज नगर पंचायत क्षेत्र में तीन मिलियन लीटर प्रतिदिन, सिकंदरपुर क्षेत्र में एक मिलियन लीटर प्रतिदिन, तालग्राम क्षेत्र में 1.10 मिलियन लीटर प्रतिदिन व समधन में 3.50 मिलियन लीटर प्रतिदिन के हिसाब से प्लांट बनेगा। प्रदेश सरकार के अलावा भारत सरकार और 15वें वित्त से यह सभी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

---------------
फोटो: 09- नीलम चौधरी। संवाद
जिले के छह निकायों में सीवर लाइन बिछाने को लेकर प्रस्ताव स्वीकृत हो गए हैं। सभी का बजट अलग-अलग है। बजट आने के बाद कार्य शुरू हो जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सरकार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--नीलम चौधरी, ईओ नगर पालिका परिषद कन्नौज
---------------------------
फोटो:10- हर्षिता गोयल। संवाद
छिबरामऊ में प्रस्ताव पहले ही पास हो गया था। छह नगर निकायों के लिए प्रस्ताव अब स्वीकृत हुए हैं। सौरिख में सुविधा शुरू करने के लिए प्रस्ताव पास होना बचा है। प्रदेश में निकायों की संख्या अधिक है, इसलिए कई चरणों में अनुमोदन मिल रहा है।
-हर्षिता गोयल, डीपीएम एसबीएम शहरी
---------------------
सीवर लाइन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए स्वीकृत बजट
-कन्नौज नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 46.35 करोड़ से 65 किलोमीटर लंबाई की सीवर लाइन बिछेगी।
-गुरसहायगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 35.81 करोड़ की लागत से 42.50 किलोमीटर लंबाई की लाइन बिछेगी।
-तिर्वागंज नगर पंचायत इलाके में 19.23 करोड़ के बजट से 24 किलोमीटर लंबाई की लाइन बिछेगी।
-तालग्राम नगर पंचायत क्षेत्र में 7.29 करोड़ की लागत से 8.80 किलोमीटर लंबाई का सीवर नेटवर्क बनेगा।
- समधन नगर पंचायत इलाके में 22.25 करोड़ से 27 किलोमीटर की लाइन बिछाई जाएगी।
- सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में 6.22 करोड़ रुपये की लागत से आठ किलोमीटर लंबाई की लाइन बिछेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed