फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Theft from three shops by masking the market wall

Kannauj News: मार्केट की दीवार में नकब लगाकर तीन दुकानों से चोरी

Mon, 11 May 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Theft from three shops by masking the market wall
छिबरामऊ। सौरिख-बिधूना मार्ग पर ग्राम जाफराबाद स्थित मार्केट की दीवार में सेंध लगाकर मेडिकल, जन सेवा केंद्र व परचून की दुकान से नकदी समेत लाखों रुपये का माल चोरों ने पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ग्राम जाफराबाद निवासी अभिषेक कुमार का सौरिख-बिधूना मार्ग पर कन्नौज डिग्री कालेज के सामने मार्केट बना हुआ है। इसमें कई दुकानें हैं। इसी मार्केट में ग्राम अतरौली निवासी अन्नपूर्णा त्रिपाठी श्री बालाजी मेडिकल स्टोर, ग्राम तुलसीपुर निवासी अजय यादव विहान जनसेवा केंद्र व ग्राम अतरौली निवासी आशुतोष पांडेय हनुमान किराना स्टोर के नाम से दुकान किए हैं। शनिवार की देर रात चोर मार्केट की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए और शटरों के ताले तोड़कर दुकानों में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

सुबह जब दुकानदारों ने दुकानें खोलीं, तो अंदर सामान इधर उधर बिखरा पड़ा देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मार्केट मालिक ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि चोरियों की जानकारी नहीं है और न ही तहरीर मिली है। हलका इंचार्ज दयाशंकर से मामले की जानकारी करने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानों से यह माल हुआ चोरी

चोरों ने श्रीबाला जी मेडिकल स्टोर से करीब 1.25 लाख रुपये दवा व गोलक में रखी पांच हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा जन सेवा केंद्र से कंप्यूटर सेट, दो प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरी व हनुमान किराना स्टोर से चोरों ने कोल्डड्रिंक की पेटी, गुटखा समेत 50 हजार रुपये का सामान साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed