फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The youths who came to get the vaccine created a ruckus

वैक्सीन लगवाने आए युवकों ने किया हंगामा

Mon, 06 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The youths who came to get the vaccine created a ruckus
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के दौरान नेट सिग्नल जाने से हंगामा करते लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान नेट सिग्नल चले जाने से युवकों ने हंगामा किया। होमगार्ड और वरिष्ठ लिपिक ने मोर्चा संभाला। इन्होंने युुवकों को शांत कराया। लोगों को कतार में खड़ा कर वैक्सीन लगवाई। जिला अस्पताल में अक्सर नेट सिग्नल जाने से कर्मचारियों को दिक्कत हो रही है। इससे वैक्सीनेशन से पहले की औपचारिकता में काफी वक्त लग जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के साथ ही अन्य कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में नेट सिग्नल की समस्या है। सोमवार को जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन के दौरान बार-बार कनेक्टिविटी जाने से वैक्सीनेशन में दिक्कत आई। करीब एक घंटे तक वैक्सीनेशन प्रभावित। इससे वैक्सीन लगवाने आए युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर अस्पताल के महिला विंग प्रभारी वरिष्ठ लिपिक दिलीप बाजपेई और होमगार्ड मौके पर पहुंचे। समस्या जानने के बाद सभी को शांत कराया। बताया कि कनेक्टिविटी जाने से वैक्सीनेशन का कार्य प्रभावित हो रहा है। यह अपने हाथ में नहीं है। समस्या का समाधान होते ही वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। इस पर हंगामा कर रहे लोग शांत हो गए। करीब एक घंटे बाद कनेक्टिविटी की समस्या खत्म हुई। इसके बाद वैक्सीनेशन शुरू हुआ। इस दौरान पहले वैक्सीन लगवाने के लिए धक्कामुक्की हुई। इससे वैक्सीनेशन का कार्य कर रहे कर्मचारियों को दिक्कत होने लगी। इस पर वरिष्ठ लिपिक व होमगार्ड ने सभी लोगों को कतार में खड़ा कराया। इसके बाद वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम है कनेक्टिविटी की समस्या
जिला अस्पताल की महिला विंग के प्रभारी दिलीप बाजपेई का कहना है कि बैंक हो या अन्य सरकारी संस्थान, सभी जगह कनेक्टिविटी की समस्या आम है। कनेक्टिविटी आती-जाती रहती है। इसी तरह की दिक्कत जिला अस्पताल में कुछ समय के लिए होती है। बाद ठीक हो जाती है। यह कोई खास समस्या नहीं है। वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों को धैर्य रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed