फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The youth who went to Farrukhabad with the booking went missing

बुकिंग लेकर फर्रुखाबाद गया युवक लापता

Thu, 13 Oct 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
The youth who went to Farrukhabad with the booking went missing
छिबरामऊ। घिलोई से बुकिंग लेकर फर्रुखाबाद के शमसाबाद गया युवक लापता हो गया। युवक की बोलेरो मैनपुरी जनपद के नवीगंज बंबे के पास खड़ी मिली। बोलेरो के पास ही युवक की चप्पलें भी उतरी थीं। किसी अनहोनी की आशंका के चलते युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंथरा निवासी राहुल जाटव (24) ने एक माह पहले ही गाड़ी बुकिंग का काम शुरू किया था। बुधवार को घिलाई गांव के एक युवक ने उसकी बोलेरो को फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद जाने के लिए बुक किया था। वह शाम को तीन बजे युवकों को लेकर चला गया। रात में नौ बजे राहुल की पत्नी संगीता ने उसे कॉल की तो उसने कुछ ही देर में आने की बात कही। लगभग दो घंटे के इंतजार के बाद भी जब वह नहीं आया तो संगीता ने दोबारा कॉल की पर मोबाइल बंद मिला। इसके बाद वह लगातार कॉल करतीं रही लेकिन स्विच नहीं खुला।
विज्ञापन

संगीता ने बताया कि गुरुवार की सुबह नवीगंज चौकी के दरोगा को सासापुर गांव से पहले बंबा के पास बोलेरो खड़ी मिली। बोलेरो के पास में चप्पलें पड़ी थीं लेकिन अंदर कोई नहीं था। बोलेरो में शराब की बोतल, पानी के पाउच, गुटखे की पुड़िया पड़ी थीं और खिड़कियां भी खुली थीं। चौकी इंचार्ज ने गाड़ी की आरसी पर लिखे नंबर के आधार पर राहुल के साले अनिल निवासी ग्राम अंधौआ थाना तालग्राम को कॉल कर मामले की जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक की बोलेरो को नवीगंज चौकी में खड़ा करा लिया। परिजन छिबरामऊ कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। इस पर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा नवीगंज चौकी पर पहुंचे और मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

------------------
ट्रैक्टर बेच कर खरीदी थी बोलेरो
राहुल की पत्नी संगीता ने बताया कि पति इकलौते बेटे हैं। पहले वह ट्रैक्टर चलाता था लेकिन एक माह पहले उसने ट्रैक्टर बेचकर पुरानी बोलेरो खरीद ली। उसकी शादी 11 जुलाई 2016 को राहुल के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed