फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The youth of Rajasthan demanded money from the inspector

Kannauj News: राजस्थान के युवक ने मांगे थे दरोगा से रुपये

Wed, 22 Feb 2023 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 22 Feb 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
The youth of Rajasthan demanded money from the inspector
कन्नौज। व्हाट्सएप पर एएसपी की डीपी लगाकर दरोगा से रुपये मांगने वाला जालसाज शातिर है। बीते करीब एक माह से वह अधिकारियों से ठगी का प्रयास कर रहा। जालसाज राजस्थान का रहने वाला है। युवक की तलाश में पुलिस की टीम राजस्थान रवाना हुई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की कलां चौकी प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात युवक ने व्हाट्एसएप पर मैसेज किया था। डीपी में एएसपी अरविंद कुमार की फोटो लगी थी। इससे आनंद कुमार ने चैटिंग शुरू कर दी। जालसाज ने तत्काल खाते में 50 हजार रुपये डालने की बात कही थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि जालसाज राजस्थान का रहने वाला है। इससे पहले भी लखनऊ में कई आला अधिकारियों को भी मैसेज कर रुपये मांग कर चुका है। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed