{"_id":"c6e230656d9f3a0c1cbadfe639ea6e44","slug":"the-younger-brother-s-murder-sharing-disputes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के विवाद में छोटे भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे के विवाद में छोटे भाई की हत्या
ब्यूरो/अमरउजाला, कन्नौज
Updated Fri, 22 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई
विज्ञापन
की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव
गंभीरपुरवा का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव गंभीरपुरवा में गुरुवार की रात करीब नौ बजे बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों सुखेंद्र वर्मा और पपोले वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस पर बड़े भाई सुखेंद्र वर्मा ने छोटे भाई पपोले (29) पर चाकू से हमला बोल दिया।
गंभीर रूप से घायल पपोले की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तिर्वा कोतवाली पुलिस को दी गई। । तिर्वा कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।