फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young woman fled snatched Rs

महिला से रुपये छीनकर युवक फरार

Tue, 15 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 15 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The young woman fled snatched Rs
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कन्नौज। जीटी रोड तिर्वा क्रासिंग पर फोटो कापी कराने गई महिला के 22 हजार रुपये लेकर युवक भाग निकला। मैनपुरी जनपद के मोहल्ला चंदेश्वर निवासी रेखा पत्नी ब्रजपाल सिंह का मायका सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफापुर में है। उसका आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा सरायमीरा में खाता है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह वह 22 हजार रुपये खाते में जमा करने गई थी। तभी कुछ लोगों ने उसे बताया कि अपनी आईडी लगाएं तभी पैसा जमा होगा। फोटो कापी की दुकान पर झोले से रुपये और आईडी निकाली, तभी पास खड़ा युवक उसके 22 हजार रुपये लेकर भाग गया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते युवक आंखों से ओझल हो गया था। पीड़ित महिला ने भाई के साथ सदर कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि महिला के बताने में फर्क है। कभी वह रुपये छीने जाने तो कभी दुकान के सामने रुपये गिर जाने की बात बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed