{"_id":"6a9c5c04a04a56d06b0b60cc","slug":"the-womans-family-has-accused-her-in-laws-of-dowry-death-kannauj-news-c-214-1-knj1005-155560-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
तिर्वा। नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मायके पक्ष ने शनिवार को ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव लेकर इंदरगढ़ क्षेत्र के चांदुआपुर गांव पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
बछज्जापुर निवासी राशिम अली की पत्नी सेहरबानो (19) का शव शुक्रवार सुबह कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। चाचा आरिफ ने आरोप लगाया कि पांच जनवरी को सेहरबानों की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक, सोने की जंजीर समेत अन्य सामान की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
आरोप है कि घटना की जानकारी ससुरालियों ने मायके पक्ष को नहीं दी। मायके पक्ष ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। परिजनों ने कोई भी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।