फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The woman killed her husband

एक लाख की सुपारी देकर करा दिया पति का कत्ल

Tue, 17 Feb 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 17 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
The woman killed her husband

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव वाहपुर में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले का पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को खुलासा कर दिया। एसपी के मुताबिक पत्नी ने ही पति की हत्या की सुपारी 1 लाख रुपये में दी थी। उसके प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव फांसी के फंदे पर लटका दिया।

विज्ञापन


तीनों हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर  देने पर सदर कोतवाली पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसपी के अनुसार वाहपुर गांव निवासी श्यामजी कटियार पुत्र राम औतार कटियार (36) ने अपनी चार बीघा भूमि अपनी बहन प्रीती के नाम बैनामा कर दी थी। यह बात उसकी पत्नी पूनम को नागवार गुजरी। इसी को लेकर श्यामजी और उसकी पत्नी के बीच तनाव रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम अक्सर अपने प्रेमी को घर बुलाने लगी। इससे मामला और तनावपूर्ण हो गया। इस बीच पूनम ने पति की हत्या करने की साजिश रच डाली। फोन के जरिए अपने पारिवारिक ममिया ससुर धर्मवीर पुत्र श्रीराम कटियार निवासी गांव भैंसऊ थाना शिवराजपुर जनपद कानपुर नगर से भी वार्ता की।

धर्मवीर ने श्यामजी की हत्या करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। मामला पट जाने पर पूनम ने हत्या की सुपारी देकर 18 हजार रुपये नकद दे दिए।

इसके बाद पूनम, धर्मवीर और उसके साथी नितिन कुमार पुत्र हरीशंकर सचान निवासी टीचर्स कालोनी घाटमपुर कानपुर नगर हाल निवासी मोहिनी निवादा थाना चौबेपुर कानपुर नगर ने मिलकर श्यामजी की हत्या की साजिश रची। योजनाबद्ध तरीके से घटना वाली रात खाने में पूनम ने नशीली गोलियां मिला दीं।

इससे श्यामजी बेहोश हो गया। रात 11 बजे के करीब धर्मवीर व नितिन उसके घर पहुंचे और रस्सी से श्यामजी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को फांसी पर लटका दिया। इसके बाद पूनम ने मामले में अपनी ननद समेत दो लोगों को फंसाने की योजना बनाई और पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना स्पष्ट होने के बाद पुलिस के कान खड़े हुए। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मृतक की पत्नी ने सारी सच्चाई उगल दी।


अब इस केस में मृतक की बहन प्रीती की तहरीर पर तीनों के खिलाफ सदर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। नितिन व धर्मवीर पुराने अपराधी हैं। इनकी क्राइम हिस्ट्री निकलवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed