फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The water of the drains will not go into Gangaji without purification

गंगाजी में बिना शोधन के नहीं जाएगा नालों का पानी

Sat, 10 Sep 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The water of the drains will not go into Gangaji without purification
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कहा कि नाले/नालियों का पानी बिना शोधन के गंगा नदी में नहीं जाएगा। जिस स्थान पर पानी गंगा नदी में जाता है वहां सत्यापन कर लिया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक में डीएम ने कहा कि पॉलीथिन प्रतिबंधित है। अभियान चलाकर पॉलिथिन बिक्री व प्रयोग पर कार्रवाई की जाए। स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाए कपड़े के थैले का प्रयोग घरों व दुकानों पर हो। समूह की दुकानें भी खुलवाई जाएं। डीएम ने कहा है कि अब हर सप्ताह गंगा नदी के तट पर योग होगा। 10 सितंबर को ही इसका शुभारंभ होगा। पक्षी विहार के एक किलोमीटर परिधि में नवनिर्माण न कराने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह, डीएफओ आरके सिंह, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
डीएचओ को चेतावनी पत्र
डीएम ने प्राकृतिक/ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी (डीएचओ) सीपी अवस्थी बैठक से अनुपस्थित रहे। उनके स्थान पर अधीनस्थ कर्मचारी आए थे। संतोषजनक जवाब न दे पाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और जिला उद्यान अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed