फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The water level decreased, crops were steeped

जलस्तर घटा, डूबी रहीं फसलें

Sun, 21 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 21 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The water level decreased, crops were steeped
कटरी क्षेत्र के गांव में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है। शनिवार को जलस्तर 125.150 मीटर से गिरकर 125.100 मीटर तक पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग प्रभारी शिवनाथ सिंह यादव की मानें तो ऊपरी क्षेत्र में बारिश न हुई तो जलस्तर और घटने की उम्मीद है। जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लेकिन कई ग्रामीणों की फसलों से पानी अभी भी नहीं उतरा है।
विज्ञापन


बाढ़ के चलते कई ग्रामीणों की बरसाती मक्का, धनिया की फसल बाढ़ के पानी में डूबकर खराब हो गई है। कई ग्रामीण खेत मेें ही चार पहिया वाहन ले जाकर डूबी व गिरी फसल को उठाकर खेतों से घर पहुंचा रहे हैं। शनिवार को गंगा के जलस्तर में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार का जलस्तर 125.130 मीटर दर्ज किया था। वहीं शनिवार की सुबह छह बजे  गंगा का जलस्तर 125.100 मीटर दर्ज किया गया है। जो अभी भी चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर से ऊपर बह रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण गांव में जमा पानी निकालने में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed