फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The warden suffered a heart attack, died under the supervision of BSA

बीएसए के निरीक्षण में वार्डन को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Tue, 09 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The warden suffered a heart attack, died under the supervision of BSA
रागिनी गौतम की फाइल फोटो। - फोटो : CHIBRAMAU
तेराजाकेट(कन्नौज)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार रात तालग्राम रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डन की हालत बिगड़ गई। बीएसए अपने वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचीं। यहां चिकित्सक ने वार्डन को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के गढ़ी गांव निवासी रागिनी गौतम पत्नी सुशील सिंह तालग्राम रोड पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन के पद पर कार्यरत थीं। सोमवार की रात नौ बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की वार्डन रागिनी गौतम की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख बीएसए के होश उड़ गए। आननफानन वह वार्डन को अपने वाहन से गुरसहायगंज में निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचीं। चिकित्सक ने वार्डन को बाहर लेकर जाने की सलाह दी। बीएसए वार्डन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वार्डन की मौत के बाद मंगलवार सुबह बीईओ पवन कुमार द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय की दो शिक्षिकाओं व एक हेड टीचर को विद्यालय की देखरेख में बैठा दिया। रागिनी गौतम की हालत पहले से ही खराब बताई जा रही है। इस संबंध में बीएसए संगीता सिंह का कहना है कि डायट से लौटते समय वह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय देखने चली गई थीं। यहां वार्डन की तबियत खराब थी। उन्होंने खुद कुछ आवासों में जाकर स्थिति देखी। इसके बाद सीन करने के लिए रजिस्टर मांगा तो वार्डन की तबियत ज्यादा खराब लगी। वह गुरसहायगंज व जिला अस्पताल लेकर गईं। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed