फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The villagers of Kasimpur and Bakshipurva camped on the road

Kannauj News: कासिमपुर व बक्सीपुर्वा के ग्रामीणों ने सड़क पर जमाया डेरा

Wed, 27 Aug 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Kasimpur and Bakshipurva camped on the road
कन्नौज। गंगा का जलस्तर कम हो रहा है पर बाढ़ प्रभावितों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। घर गृहस्थी बर्बाद होने से ग्रामीण परेशान हैं। फसलें चौपट हो चुकी हैं। पीड़ित ग्रामीण मंगलवार को गांव छोड़कर सड़क पर झोपड़ी डालकर रहने हैं।
विज्ञापन




भले ही गंगा के जलस्तर में चार सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इससे बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। बाढ़ के चलते कटरी क्षेत्र के 20 से अधिक गांव अभी भी जलमग्न हैं। काली नदी लगातार उफान पर है, इससे ग्रामीणों में दहशत है। घरों के बाहर पानी भरने से मकान गिरने की चिंता सता रही है। सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र कासिमपुर व बक्सीपुर्वा के ग्रामीण कन्नौज-हरदोई मुख्य मार्ग पर डेरा जमाए हैं। ग्रामीण खुले आसमान के नीचे झोपड़ी बनाकर बाढ़ की त्रासदी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। फसलें नष्ट होने से ग्रामीणों के सामने भरण पोषण का संकट पैदा हो गया है। गांवों में पानी भरा होने से ग्रामीण आने जाने के लिए नावों का सहारा ले रहे हैं। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नजर बनाए हुए है। कई टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हैं।
विज्ञापन







अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह का कहना है कि गंगा का जलस्तर कम हो रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। गांवाें में जलभराव के चलते संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed