फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The villagers commotion, put the jam

ग्रामीणों ने किया हंगामा, लगाया जाम

Wed, 07 Dec 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 07 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
The villagers commotion, put the jam
बैंक के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जसोदा की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में बुधवार को पैसा न मिलने पर लोगों ने हंगामा काटा। ग्राहकों ने बैंक मैनेजर पर परिचितों और कमीशन देने वालों को पैसा देने का आरोप लगाया। बुधवार की सुबह से ही आर्यावतर् ग्रामीण बैंक के मुख्य गेट के सामने लोग खड़े हो गए। बैंक कर्मचारियों ने समय से बैंक खोला लेकिन चैनल में अंदर से ताला लगा दिया। काफी देर तक ताला न खुलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मूसर गांव निवासी उदय नारायण तोमर ने बैंक मैनेजर हरी लाल वर्मा पर आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर व बैंक कर्मचारी सुबह बैंक खोल कर नदारद हो जाते हैं। अपने परिचितों को पैसा दे रहे हैं। वहीं, पैसा निकालने पर बैंक कर्मचारी कमीशन मांग रहे हैं। कमीशन न देने पर रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


वैशावारी गांव निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनकी मां का बैंक में खाता है। वह आंखों से देख नहीं सकती है। इसके बावजूद कई दिनों से लाइन में लगना पड़ रहा है। बैंक कर्मचारी कमीशन न देने पर वह पैसा नहीं दे रहे हैं। किसवापुर गांव निवासी महादेवी ने बताया कि बैंक कर्मियों की लापरवाही के चलते अपने ही खाते से पैसे नहीं निकाल पा रही हूं। पैसे न होने से घर का राशन नहीं ले पा रही हूं।
विज्ञापन

ग्रामीण राम निवास, रामदेवी, सुनील, साराबानों, शोभित, पिंटू, प्रेमवती, अशोक, राम प्रकाश ने कहा कि बैंक मैनेजर उपभोक्ताओं से अभद्र भाषा को प्रयोग करते है। अधिकांश बैंक कर्मचारी सुबह से ही गायब बने रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बैंक मैनेजर हरी लाल वर्मा का कहना है कि उनकी शाखा को पैसा नहीं दिया गया है। इसके चलते ग्रामीणों को पैसा नहीं दिया जा सका। इससे पहले न दिसंबर को दो लाख रुपये दिए गए थे। उसके बाद पांच दिसंबर को पांच लाख रुपये शाखा को दिए गए। जो सभी उपभोक्ताओं को बांट दिए गए हैं। किसी भी ग्राहक से भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed