{"_id":"6908c7763ed31c7843b5a1b7b73293ce","slug":"the-two-sides-clashed-in-a-dispute-over-land-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के पिड़ारीखेड़ा गांव में जमीन के विवाद
विज्ञापन
में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस दौरान एक-दूसरे को
दौड़ाकर पीटा गया, जिससे चार लोग घायल हो गए। मामले में एक ओर से तीन और
दूसरे पक्ष से दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव पिड़ारीखेड़ा निवासी हेमराज पुत्र लालाराम ने अपने गांव के पप्पू, राजीव, मनोज पुत्रगण बेंचेलाल के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट में कहा कि जितेंद्र पुत्र बेंचेलाल के हाथ दो बीघा खेत 40 हजार रुपये में गिरवी रखा था। रुपये वापस देने पर खेत छोड़ देने की शर्त थी।
एक महीने पहले उसने पूरा रुपये वापस कर दिए, पर ये लोग बेईमानी पर उतारू हो गए और एक लाख रुपये मांगने लगे। इस पर चार अक्तूबर को थाने में पंचायत कराई गई। पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। गुरुवार को उक्त लोग खेतों में परेवट करने गए। इस पर उक्त लोगों ने परेवट करने से मना कर दिया।
गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बचाने पहुंचे उसके भाई नंदराम को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उक्त लोगों ने ईंट पत्थर भी चलाए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद नंदराम और हेमराज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, वहीं दूसरे पक्ष के जितेंद्र पुत्र बेंचेलाल ने नंदराम व हेमराज के खिलाफ तहरीर दी है।
आरोप है कि उक्त लोग उसके खेत रखने के रुपये नहीं दे रहे हैं। जबरन खेत छुड़ाना चाहते हैं। गुरुवार को वह पानी लगाने गए तो उक्त लोगों ने उनके भाई पप्पू व मनोज को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।