{"_id":"64aaf268fc942732f90fc67d","slug":"the-trolley-overturned-to-save-the-old-woman-kannauj-news-c-214-1-knj1003-321-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वृद्ध महिला को बचाने के चक्कर में पलटा ट्राला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वृद्ध महिला को बचाने के चक्कर में पलटा ट्राला
Sun, 09 Jul 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। फरीदाबाद से दो जेसीबी हाइड्रा लेकर उड़ीसा जा रहा ट्राला बहबलपुर गांव में वृद्ध महिला को बचाने के चक्कर में तालाब में पलट गया। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम त्यौर निवासी मिथुन (26) पंजाब में ट्राला चलाता है। शुक्रवार को वह फरीदाबाद से दो जेसीबी लेकर उड़ीसा जा रहा था। रविवार को वह क्लीनर ग्राम ताहपुर टिकरी निवासी बउआ (25) के साथ गांव त्यौर होते हुए उड़ीसा की ओर जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह तालग्राम रोड पर बहबलपुर गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक एक वृद्ध महिला ट्राला के सामने आ गई। महिला को बचाने के चक्कर में ट्राला अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर पलट गया। हादसे में मिथुन व बउआ घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर बहबलपुर चौकी इंचार्ज विनोद कश्यप मौके पर पहुंच गए और हादसे की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक ट्राला को तालाब से बाहर नहीं निकाला जा सका था।