फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The top male adamant politics

राजनीति के शिखर पुरुष हैं अटल

Sat, 26 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 26 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
The top male adamant politics

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन

विज्ञापन
जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस बार जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर वहीं भाजयुमो ने विशुनगढ़ रोड पर विपिन द्विवेदी के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया, वहीं शहर में भी जन्मदिन मनाया गया।

छिबरामऊ में भाजपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष रामानंद वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई राजनीति के शिखर पुरुष हैं। उन्होंने अटलजी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई जनहितकारी योजनाओं की भी चर्चा की।

इस दौरान महामंत्री रिंकू दीक्षित, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांक त्रिपाठी, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत दीक्षित एडवोकेट ने भी विचार रखे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जन्मदिन की खुशी में मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

कार्यक्रम में जय गोयल, भाष्कर चतुर्वेदी, अश्वनी दीक्षित, अजय दिवाकर, विक्रम सिंह, शशांक दुबे, अजय चतुर्वेदी, अनुराग त्रिपाठी, बिंदु तिवारी आदि मौजूद थे। उधर, विशुनगढ़ रोड स्थित आवास पर भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री विपिन द्विवेदी एडवोकेट ने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेई का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष रहे अटल बिहारी बाजपेई ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को एक नई पहचान दी थी। उनके प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक आनंद गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामेंद्र मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गौर, जिलामंत्री टिंकू दीक्षित ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में शैलेंद्र शाक्य, मुकुट दुबे, विपिन सिंह, विक्रम सिंह, धर्मेंद्र कश्यप आदि मौजूद थे।

उधर, भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान तिर्वा क्रासिंग पर कार्यक्रम आयोजित कर आने-जाने वाले लोगों को हलवा व गुलगुला बांटे गए। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तिलक लगाया।

वहीं उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, रामेंद्र त्रिवेदी, तरुण चंद्रा, वैभव मिश्रा विक्की, अंकित दुबे, रामशंकर लोधी, रामशंकर मिश्रा, दीपू ठाकुर, राजन अवस्थी, योगेंद्र भदौरिया, आनंद सिंह, शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के प्रधानमंत्रित्व काल में देश ने सर्वाधिक तरक्की की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed